इंसानियत ?

September 23, 2011

| | | 0 comments
आकाश को मिले चाँद, सूरज और सितारे
साथ में सहारा मिला बादलों का
धरती को मिली समुंदर की गहराई
और साथ मिले पर्वतों की उँचाई भी
नदियाँ और पेड़ के मिले सौगाद भी
हमको मिला सब कुछ बिना माँगे ही
नहीं समझ सके रिश्तों की गहराई को
नहीं समझ सके प्यार की उँचाई को
सामे जिंदगी में लेके घूमते रहे तन्हाई को
सूरज की गर्मी ने चुरा लिया पानी धरती से
और वक़्त आने पर
प्यार की बौछार से लौटा भी दिया
फ़र्क इतना है की हमने लिया सब कुछ
इस्तेमाल किया, और लौटना भूल गये

कुछ कर्ज जो नहीं चुकाए अभी

September 14, 2011

| | | 0 comments
जिंदगी मिली थी किस्तों में
कुछ और किश्त चुकानें बाकी है
रोज सुबह पहनता हूँ नया कफ़न
कुछ और पहनना बाकी है
कर्ज़ दोनों का चुकाना है मुज़को
अदा किसका करूँ पहले ए कफ़न
अभी जिंदगी का चुकाना बाकी है

આશા

September 6, 2011

| | | 0 comments
સરવર શ્રાવણ માં સજાવ્યા સપના, કે તમે આવશો
મનમંદિર માં વસાવ્યા વરસો તમને, કે તમે આવશો
વરસાદ માં છુપાવ્યા આંસુ વિરહ ના, કે તમે આવશો
રિસાઈ ગયા હતા તમે ને તન છૂટા પડ્યા હતા પણ
દિલ માં અતૂટ આશા હતી કે તમે જરૂર થી આવશો
ભૂમિકા જીવન ની તૈયાર કરી હતી કે તમે આવશો
મારી છેલ્લી ક્ષણો માં લખેલો પત્ર મળશે તમને..
પુસ્તકો માં છુપવેલા ફૂલ લઈ તમે, આવશો ને.....

आशा

August 29, 2011

| | | 0 comments

बहोत सारे लोग बहुत सारी भाषा

मगर कोई ना बोले प्यार की परिभाषा

शुरुआत करे जो कोई एक बोलना ये भाषा

तो बन जाए एक नई दुनिया की आशा

ना कोई हो दुश्मन ना कोई प्रतिस्पर्धी

ना कोई पराया हो ना कोई अंजाना

हर चेहरे पे हो जिंदगी की अभिलाषा

यही चाहना करते है ना मीले हमे निराशा

एक गुनाह और सही..........

August 28, 2011

| | | 0 comments
एक गुनाह और सही..........
एक गुनाह छुपाने के लिए दूसरा गुनाह कर बैठे
खुदा समझ तुझे बंदगी करने का गुनाह कर बैठे
कुछ ख्वाहिसे लेकर हम गुज़रे थे तेरे दर से, मगर
तेरी गली के मोड़ से पुकारने का गुनाह कर बैठे
अंज़ामें इश्क़ में दिल टूटने की तावारिख से वाकिफ़ थे
मगर वही वाक़या फिर से दोहराने का गुनाह कर बैठे
आजकल कहाँ मिलते हैं मोती समंदर की तह में, लेकिन
तेरे इश्क़ में डूबकर गोता लगाने का गुनाह कर बैठे
अब क्या बताएँ तुज़े कितने पागल थे तेरे इश्क़ में हम
दिल का राझ खोलने का मासूम सा गुनाह कर बैठे
ढूंढकर लाए कोई एक मसूका, जिसने सही प्यार किया हो
हर बार हमीं, नकाब उठाने का गुनाह कर बैठे
नज़म क्या पढ़ दी अपने महफ़िल में सुरीली आवाज़ से
आपके रसभरे होंठों को चूमने का गुनाह "मानस" कर बैठे
८-२९-२०११

शायद....

August 21, 2011

| | | 0 comments
शायद..
आँख से आँसुओं का रिश्ता पुराना है
सभी रिश्तों की कसोटी पर साथ देते है
खुशी हो या गम, आँसू हर जगह होते है
मगर ये भी शायद खुद पर ही रोते हैं
पता नहीं चलता कब बह निकलेंगे आँखों से
बहोत मुश्किल है तय करना रिश्तों की तरह
ये साथ निभाते है या साथ छोड़ के जाते हैं

अभागन किश्मत .....

August 17, 2011

| | | 0 comments
जब भी सहारा ढूँढनें की कोशिश की
बेसहारा कर दिया आपने
हाथ बढ़ाया था उम्मीद के साथ
किनारा कर लिया आपने
क्या शिकवा, क्या शिकायत क्या गिला आपसे
मोका ही नहीं दिया आपने, फिर भी इक
तमन्ना थी आपके साथ दो पल गुजारने की
और जनाज़े को सहारा दे दिया आपने
कब्र से देखने की तमन्ना थी मगर
फूलों की चादर रख दी आपने